युवक – युवती के अपहरण का मुख्य अभियुक्त हिरासत में

पुलिस निरीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों सेलिब्रेशन मॉल के पीछे की गली से हुए युवक – युवती के अपहरण के मुख्य अभियुक्त को आज 15 दिनों की तहकीकात के बाद धरदबोचा गया है।

 | 

गौरतलब हैं कि 23 दिसम्बर को सेलिब्रेशन मॉल के पीछे डी.पी.एस स्कूल जाने वाली गली से कार में बैठे अजय पुर्बिया व उसकी मंगेतर कोमल पुर्बिया का चार लोगों ने अपहरण कर मारपीट करते हुए लूटपाट कर ढीकली के पास छोड़ दिया था। शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं होते हुए भी इस चुनौती भरे गम्भीर मामले की जाँच करते हुए सुखेर पुलिस टीम ने आज राजू उर्फ़ राजिया कालबेलिया निवासी चौहानों का खेड़ा को गिरफ्तार किया है। शर्मा ने बताया की राजिया पर विभिन्न थानों में लुट व मारपीट के की मामले दर्ज हैं।

शर्मा ने बताया कि राजिया के तीन अन्य साथी गणेश कालबेलिया निवासी ढीकली, सोनू सिन्धी सरदार निवासी प्रतापनगर व मंगिया कालबेलिया की तलाश की जारी है। शर्मा ने यह भी बताया कि पुलिस राजिया से अन्य अभियुक्तों के बारे में तथा लुट के माल की पूछताछ करेगी।

शर्मा ने पुलिस टीम के इस चुनौती भरे मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने पर प्रोत्साहन राशी देने व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News