सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी देख गौरवान्वित हुए युवा
महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी में सोमवार को वीर योद्धा महाराणा प्रताप की स्मृति में युवाओं को सैन्य जज्बे की शिक्षा देने हेतु सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में थल सेना के जवानों द्वारा दुश्मनों के विरूद्ध उपयोग किए जाने वाले विभिन्न शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा मेवाड़ के प्राचीन एवं पारंपरिक गाडोलिया लौहारों के परिवारों को भी सम्मानित किया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्होंने परिवार को शिक्षित करने एवं नए आयामों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी में सोमवार को वीर योद्धा महाराणा प्रताप की स्मृति में युवाओं को सैन्य जज्बे की शिक्षा देने हेतु सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में थल सेना के जवानों द्वारा दुश्मनों के विरूद्ध उपयोग किए जाने वाले विभिन्न शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ब्रिगेडियर दीपक शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक जारी रही जिसमें युवाओं के अलावा खासतौर से युवतियों ने भी प्रदर्शनी को देखा तथा कई बार उन्होंने हथियार कंधे पर उठाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। युवतियों ने प्रत्येक हथियार के रखरखाव एवं चलन की प्रक्रिया को बारीकि से जाना।
प्रदर्शनी का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा मेवाड़ के प्राचीन एवं पारंपरिक गाडोलिया लौहारों के परिवारों को भी सम्मानित किया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्होंने परिवार को शिक्षित करने एवं नए आयामों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
