बडगांव में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में 7 युवाओं का चयन

बडगांव में भर्ती शिविर का आयोजन

 | 
exam

उदयपुर, 31 अगस्त। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के तहत व भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत समिति बडगांव में भर्ती शिविर का आयोजन हुआ।
 

ट्रेनिग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि इस शिविर में 43 युवाओं ने भाग लिया उनमें से शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 7 युवाओं का चयन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर को पंचायत समिति मावली व 2 सितंबर को पंचायत समिति भीण्डर में भर्ती कैंप आयोजित होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी 9587638624 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News