सुथार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 अप्रैल को
श्री विश्वकर्मा मेवाडा सुथार विकास संस्थान द्वारा आगामी 7 अप्रैल को सविना वाटिका में युवक - युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में पुरे संभाग से सुथार समाज के लोग हिस्सा लेंगे।

श्री विश्वकर्मा मेवाडा सुथार विकास संस्थान द्वारा आगामी 7 अप्रैल को सविना वाटिका में युवक – युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में पुरे संभाग से सुथार समाज के लोग हिस्सा लेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष हेमंत उषाणिया ने जानकारी में बताया कि इस समारोह में विवाह योग्य युवाओं का परिचय करवाया जाएगा, जिसके लिए 150 नामांकन हो चुके हैं।
समारोह के संयोजक ललित धुंधावत ने बताया कि परिचय सम्मेलन में युवाओं को शिक्षा के नए आयामों से रूबरू करने के लिए अजमेर से प्रो. नवीन अग्रवाल को भी बुलाया गया है, जो युवाओं का केरियर सम्बन्धी जानकारी प्रदान करेंगे।
इस समारोह में बेटी बचाओ के संदेश से समाज के लोगों को जागरूक भी किया जाएंगा।