युद्धवीरसिंह अध्यक्ष एवं दीपेश सचिव बने
उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 की 8 वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन होटल फर्न में किया गया। जिसमें वर्ष 2017-18 के लिये सम्पन्न हुए चुनावों में टेबलर युद्धवीरसिंह चेेयरमेन एवं टेबलर दीपेश कोठारी सचिव चुने गये।

बैठक में इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ कोठारी एवं उपाध्यक्ष के रूप वरूण मुर्डिया का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर एरिया चेयरमेन के रूप में अभिनव वाधवा एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में दीपक भंसाली मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में टेबलर डॉ.रीतेश बंसल, टेबलर संदीप सिंघवी उपस्थित थे।