गरीब बच्चो के साथ मनाया युंका प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

गरीब बच्चो के साथ मनाया युंका प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं हिंडौली विधायक अशोक चांदना जन्म दिवस निकटवर्ती गांव ढीकली एवं मावली स्थित मानमथारा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के गरीब बच्चो के साथ मनाया।

हेमनानी ने बताया कि बच्चों के हाथों से केक कटवा कर उन्हें फल एवं स्टेशनरी सामान वितरण कर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया। हेमनानी ने कहा कि आज के बच्चें ही देश का भविष्य है और इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा, खेलकूद एवं सामाजिक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चांदना के उज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की गई। उदयपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, राजेश चुघ, राजेश खत्री, गिरीश राजानी, विक्की राजपाल, पुरषोत्तम दुबे, डॉ.श्रीमति ऋतु वैष्णव, राकेश गुप्ता, राघव भटनागर, सत्यनारायण जाट, श्रीमति साक्षी डोडेजा, सुनील खत्री, श्रीमति शलिनी भटनागर सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags