युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की गंगु कुण्ड की सफाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा राणा प्रताप मण्डल के द्वारा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर आयड़ स्थित गंगु कुण्ड की सफाई करके अभियान का आगाज किया।

The post

 | 

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की गंगु कुण्ड की सफाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा राणा प्रताप मण्डल के द्वारा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर आयड़ स्थित गंगु कुण्ड की सफाई करके अभियान का आगाज किया।

मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व महापौर रजनी डांगी मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, जिला मंत्री अरविन्द जारोली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौडा, पार्षद लवदेव बागडी, प्रवीण मारवाडी, नाना लाल वया अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर करीब 150 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गंगु कुण्ड पर झाडु लगाकर सफाई की। कुण्ड के अन्दर की काई की सफाई की। परिसर से कचरा एकत्रित कुडे दान में डाला गया। गंगु कुण्ड पर नियमित सफाई करने वाले 4 सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढाने एवं इस पर दृढता लाने पर जोर दिया जिससे देश का नाम विश्व के पटल स्थापित होगा।

मण्डल प्रभारी लवदेव बागडी ने बताया कि इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री कन्हैया वैष्णव, भगवती पालीवाल, मण्डल उपाध्यक्ष मंजु हाडा, हेमन्त बोहरा, भाजपा मण्डल मंत्री सुनिल वसीटा, निर्मला साहू, कार्यालय मंत्री कैलाश मेनारिया, वार्ड अध्यक्ष कुलदीप जैन, राजेश औदिच्य, दुश्यंत सालवी, विक्रम परिहार, मण्डल मंत्री कमल सिंह झाला, विनोद जादोन, राजेश औदिच्य, भाजपा वार्ड अध्यक्ष नरेश चौधरी, रमेश जैन, कमल चपलोत, भैरू लाल पहाडिया, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News