युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की सेटेलाईट हाॅस्पीटल की सफाई
भारतीय जनता युवा मोर्चा इन्दर लाल मेनारिया मण्डल के द्वारा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर सेक्टर 5 स्थित सेटेलाईट हाॅस्पीटल की सफाई की गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा इन्दर लाल मेनारिया मण्डल के द्वारा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर सेक्टर 5 स्थित सेटेलाईट हाॅस्पीटल की सफाई की गई।
मण्डल अध्यक्ष इन्दर लाल मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर चन्दर सिंह कोठारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम द्वारा घर घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य सिटी एवं घंटी बजाकर किया जाएगा। साथ ही मेयर ने हाॅस्पीटल के टाॅयलेट बाथरूम एवं वार्डो के निरीक्षण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व महापौर रजनी डांगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शम्भू जैन, भाजयूमो शहरजिलाध्यक्ष डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री, लिगल सेल प्रदेश संयोजक अशोक सिंघवी, जिला प्रभारी मनोहर चैधरी, नगर निगम सफाई समिति अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा, समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, जगदीश मेनारिया, गजपाल सिंह राठौड, भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, मण्डल महामंत्री देवी लाल सालवी, मण्डल मंत्री नरेश पंवार, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पालीवाल थे।
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के 250 कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सफाई अभियान के तहत संकल्प दिलाया। कार्यकताओ ने सेटेलाईट होस्पीटल के बाहर रोड पर, होस्पीटल के अन्दर कुडा-करकट आदि उठाकर कार्यकताओं ने सफाई की।
इस अवसर पर पार्षदगण सीमा साहु, सुरेश यादव, मीरा मीणा, गजेश शर्मा, रामेश्वर भट्ट, प्रवीण मारवाडी, सुनिता पालीवाल, विशिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप सेठिया, ललित बापना, शैखर वैष्णव, यशवन्त पालीवाल, जगदीश शर्मा, माणक चैधरी, किशन साहु, सुर्यप्रकाश आदि उपस्थित थे।