युवा मोर्चा अम्बेडकर मण्डल ने किया पौधारोपण
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के आह्वान पर युवा मोर्चा के डॉ. अम्बेडकर मण्डल द्वारा अम्बेडकर खेल मैदान पर पौधारोपण किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के आह्वान पर युवा मोर्चा के डॉ. अम्बेडकर मण्डल द्वारा अम्बेडकर खेल मैदान पर पौधारोपण किया गया।
भाजयुमो मण्डल महामंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा अम्बेडकर मण्डल द्वारा विभिन्न प्रजातियों 51 पौधे रोपे गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी थे। अध्यक्षता पूर्व महापौर रजनी डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र बोर्दिया, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, राजेश स्वर्णकार, दिलीप पालीवाल, अतुल चण्डालिया, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिकलीगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोहनसिंह खरवड, लीगल सेल संयोजक अशोक सिंघवी, भाजपा मण्डल महामंत्री दुर्गेश शर्मा, कमलेश जावरिया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड, मनोहर चौधरी, नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, इरशाद चैनवाला आदि थे।
कार्यकताओं ने ली शपथ – भाजयुमो अम्बेडकर मण्डल कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के बाद जीवन पर्यन्त पौधो की पूर्ण देखभाल करने की शपथ ली।
इस अवसर पर मण्डल के अली असगर, पंकज कुमावत, सुरेन्द्रसिंह जाजोड, विकास वर्मा, कपिल पंवार, अजय सोनी, रवि चतुर्वेदी, कैलाश निमावत, शंकर चौहान, महेन्द्र भगोरा एवं सभी पार्षदगण रमेश चन्देल, केशरसिंह, गणपत सोनी, बलवन्त कटारा, चांदनी गौड, रेखा पालीवाल आदि उपस्थित थे। संचालन मण्डल महामंत्री सतीश शर्मा ने किया। धन्यवाद की रस्म उद्यान समिति अध्यक्ष भगवान खारोल ने अदा की।
