बिजली कटौती को लेकर युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
गत दिनों बिजली यूनिट में मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विद्युत विभाग के कार्यलय पर प्रदर्शन किया गया। पटेल सर्कल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमण्डल ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि सरकार के द्वारा हाल ही में बिजली दरों में वृद्धि की गई, जिसका असर सीधा आम आदमी पर पड़ रहा है। उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और ऐसे में रखरखाव के नाम लगातार 5 घटें से अधिक की कटौती की जाती है।
अभियन्ता को दिये ज्ञापन में बढी बिजली दरों को वापस लेने व बिजली कटौती को कम करने की मांग की गई है।