युवा मोर्चा का "चलों वार्डो की ओर" अभियान सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के तत्वावधान में "चलों वार्डो की ओर" अभियान आज सम्पन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत युवामोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी क्षेत्रो में वार्ड स्तरीय बैठकें ली।

 | 

युवा मोर्चा का "चलों वार्डो की ओर" अभियान सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के तत्वावधान में “चलों वार्डो की ओर” अभियान आज सम्पन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत युवामोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी क्षेत्रो में वार्ड स्तरीय बैठकें ली।

भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत शहर जिले में आने वाले 55 ही वार्डों में आज  सुबह 11 बजे से 1 बजे तक दो सत्रों में बैठकें सम्पन्न हुई। शास्त्री ने बताया कि, पार्टी द्वारा आगामी चुनाव में सफलता पाने के लिए ऐसी बैठकों पहला सफल प्रयोग किया है जो पूणर्तया परिणामजनक रहा है।

शास्त्री ने बैठक के उद्देश्यों में बताया कि वार्डो में संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिये जाग्रति,  वार्डों में युवाओं की संख्या संकलित करने से संगठन को मजबुती देने के लिए इन बैठकों का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा शहर जिले के 32 पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया था तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ बैठकों में भाग लेने हेतु निर्देशित किया। बैठक में शहर जिला के छ: मण्डल श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल, सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल, दिनदयाल उपाध्याय मण्डल, अम्बेडकर मण्डल, राणा प्रताप मण्डल, सरदार पटेल मण्डल के 55 वार्डों में पर्यवेक्षक पहुंचे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News