जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव, एक-एक की नाम वापसी
जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 43 से निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल खटीक के नाम वापसी की घोषणा के साथ ही 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 43 से निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल खटीक के नाम वापसी की घोषणा के साथ ही 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए सेमारी क्षेत्र से एक अभ्यर्थी की नाम वापसी के साथ इस क्षेत्र में 36 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। शेष किसी पंचायत समिति से नाम वापसी की घोषणा नहीं हुई।
प्रथम चरण में अब कुल 110 सदस्यों की सीटों के लिए 272 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इन सीटों के लिए मतदान दलों की रवानगी 15 जनवरी को होगी जबकि 16 को मतदान होगा। प्रथम चरण के मतदान में 659 बूथों पर 5 लाख 70 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।