जिंक देगा जावर के ग्रामीण युवाओ को रोजगारोंन्मुखी प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान जिंक,जावर माइन्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत, ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुख बनाने के लिए जावर के आस-पास के युवाओं की बैठक रखी गई।

 | 

जिंक देगा जावर के ग्रामीण युवाओ को रोजगारोंन्मुखी प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान जिंक,जावर माइन्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत, ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुख बनाने के लिए जावर के आस-पास के युवाओं की बैठक रखी गई।

ग्रामीण संस्थान केन्द्र पर आयोजित इस वार्ता में टाटा स्ट्राइव टीम ने कुल 42 युवाओं के साथ बातचीत की । इस अवसर पर 18-20 आययुवर्ग के ग्रामीण युवाओं ने अपने-अपने अभिरूचि वाले प्रषिक्षण के बारे में जानकारी ली जिसमें युवाओं के लिए तकनीकी एवं गैर तकनीकी प्रषिक्षण का मूल्याकंन किया गया। जिससे स्थानीय जावर क्षेत्र में ही युवाओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूआत की जा सके ।

सीएसआर टीम जावर से अरूणा चीता, शुभम गुप्ता और नैरूति संघवी ने उपस्थित युवाओं को आगे बढ़कर प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद होने के लिए प्रोत्साहित किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक जावर माइन्स द्वारा ग्रामीण युवा जो कि 10वीं के पश्चात् आगे अध्ययन नहीं कर रहे है उनके लिए कई रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमें प्रति तीन माह में गाॅंव-गाॅंव जाकर 18-20 वर्ष के युवाओं का चयन कर इस से जोड़ा जा रहा है ताकि तकनीकी प्रशिक्षण से दक्ष युवा अपने रोजगार को सुनिश्चित कर परिवार की आय बढ़ा सके और समाज की मुख्य धारा से जुए़ पाए। इस बैठक में जावर के आस-पास के चणावदा, कानपूर, टीड़ी, अमरपुरा, सिंघटवाड़ा, देवपुरा, कृष्णपुरा, पाड़ला एवं सरसिया के ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News