AAI Recruitment 2026: 389 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 7 सितंबर तक
AAI Recruitment 2026: हवाई क्षेत्र मे नौकरी चाहने वालों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AAI Recruitment 2026 के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्किटेक्चर, विधि, फायर सर्विसेज, ऑपरेशंस, कमर्शियल, कॉर्पोरेट प्लानिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सर्वे एवं कार्टोग्राफी जैसे विभिन्न विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उक्त भर्ती में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
-
मैनेजर (Civil/Electrical) पद हेतु संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में स्नातक डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव
- मैनेजर (Finance) हेतु MBA (फाइनेंस)/PGDM (फाइनेंस)/CA/ICWA/CFA के साथ 3 वर्ष का अनुभव
- मैनेजर (IT) हेतु कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री या MCA तथा 3 वर्ष का अनुभव
- मैनेजर (Fire Services/Architecture/Law) पद हेतु संबंधित प्रोफेशनल डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (Finance) पद हेतु MBA/PGDM (फाइनेंस), CA, ICWA या CFA
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (Law) हेतु 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय एकीकृत विधि डिग्री
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (Operations) पद हेतु इंजीनियरिंग में स्नातक या विज्ञान स्नातक के साथ 2 वर्षीय नियमित MBA
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (Survey and Cartography) पद हेतु सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या भूगोल, रिमोट सेंसिंग, GIS, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स/जियोमैटिक्स में स्नातकोत्तर
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए, क्योंकि गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर आवेदन पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Application Verification) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
मैनेजर (फायर सर्विसेज) पद के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी होगी। मैनेजर (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) पदों के लिए वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) लाइसेंस होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
ऐसे करे आवेदन
- AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में Manager & Junior Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
