MBBS डिग्री धारकों के लिए बड़ी खबर, राजस्थान सरकार ने 600 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती निकाली
Udaipur Times, Doctors Recruitment 2026: MBBS डिग्री धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। Doctors Recruitment 2026
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। अभ्यर्थी के पास MBBS डिग्री होना तथा लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में RUHS द्वारा 1699 पदों पर चिकित्सकों की सफल भर्ती की जा चुकी है और नियुक्तियाँ दी जा चुकी है। Doctors Recruitment 2026
राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती से चिकित्सा संस्थानों की मानव संसाधन क्षमता मजबूत होगी और दूर दराज के क्षेत्रों में आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Doctors Recruitment 2026
