NHAI मे युवाओ को इंटर्नशिप अवसर, मिलेगा 20 हजार रुपये का वजीफा, आवेदन 20 अक्टूबर तक

 | 
NHAI Opens Enrolment for Internship Programme

 

Udaipur Times: NHAI Internship Opportunities: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 (Winter Internship Programme 2026-27) और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 (Term Internship Programme 2027)के लिए नामांकन शुरू कर दिया है। ये कार्यक्रम क्रमशः दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तथा जनवरी से जून 2027 तक चलेंगे। NHAI Internship Opportunities

‘शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम' दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक एक महीने की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा, जबकि छह महीने का 'टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम' जनवरी से जून 2027 तक चलेगा। विभिन्न संस्थानों के शैक्षणिक कैलेंडर में भिन्नता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा करते समय निर्धारित इंटर्नशिप अवधि के भीतर अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि चुनने की सुविधा होगी। NHAI Winter Internship Programme 2026-27

शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 541 इंटर्नशिप पद और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 542 इंटर्नशिप पद चिन्हित किए गए हैं। इंटर्न को राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 125 चालू परियोजनाओं के साथ-साथ NHAI और भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) के विभिन्न प्रभागों में तैनात किया जाएगा। चयनित इंटर्न NHAI अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित योजना, निर्माण, संचालन, रखरखाव, परिसंपत्ति प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, कानूनी, वित्त, मीडिया और अन्य कार्यात्मक क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। NHAI Term Internship Programme 2027

पात्रता मापदंड

पात्र उम्मीदवारों में देश या विदेश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों से पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अंतिम वर्ष और पूर्व-अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हैं। संबंधित विषयों में निम्नलिखित शामिल हैं- सिविल इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीए LLB/विधि, जनसंचार/पत्रकारिता, राजभाषा, मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन में MA और MBA (मानव संसाधन/वित्त/विपणन या समकक्ष)।

पात्र संस्थानों की पहचान NIRF रैंकिंग और अन्य मान्यता प्राप्त अकादमिक मानकों के आधार पर की गई है। प्रमुख तकनीकी संस्थानों की भागीदारी को बढावा देने के लिए IIT के विद्यार्थियों के लिए 100 सीटें और NIT के विद्यार्थियों के लिए 150 सीटें आरक्षित की गई हैं। चयनित इंटर्न को NHAI इंटर्नशिप नीति के प्रावधानों के अनुसार 20,000 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलेगा, साथ ही इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा कर लेने पर एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा। NHAI Internship Opportunities

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया NHAI के समर्पित इंटर्नशिप पोर्टल  https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/ के माध्यम से की जाएगी यह पोर्टल ऑनलाइन आवेदन जमा करने, संस्थानों द्वारा सत्यापन, NHAI द्वारा चयन और संपूर्ण इंटर्नशिप प्रक्रिया प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा तथा अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि और परियोजना  स्थलों के लिए अपनी प्राथमिकताएं (यदि लागू हो) बतानी होंगी। संस्थान पोर्टल के माध्यम से पात्र आवेदनों को सत्यापित और अनुशंसित करेंगे। केवल संस्थान द्वारा अनुमोदित आवेदनों पर ही NHAI द्वारा विचार किया जाएगा। परियोजनाओं में इंटर्न का अंतिम आवंटन NHAI द्वारा योग्यता, प्राथमिकताओं और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। NHAI Internship Opportunities

आवेदन की समय सीमा

इच्छुक विद्यार्थी 20 अक्टूबर, 2026 तक NHAI इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। तदनुसार, संस्थानों द्वारा अनुशंसा संबंधी प्रक्रिया 10 नवंबर, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। विस्तृत पात्रता मानदंड, आवेदन दिशानिर्देश और परियोजना संबंधी जानकारी NHAI इंटर्नशिप पोर्टल पर उपलब्ध होगी। NHAI Internship Opportunities

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग विकास इकोसिस्टम में वास्तविक परियोजनाओं और कार्य-आधारित असाइनमेंट के माध्यम से सार्थक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है और इसे अनुभवी NHAI पेशेवरों के मार्गदर्शन में कराया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News