Job Alert: रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार 1 अक्टूबर से
100 सुरक्षा गार्ड पदों के लिए साक्षात्कार
उदयपुर 29 सितंबर 2025। अंबामाता स्थित उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय परिसर में निजी क्षेत्र के नियोजक NSSS सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उपनिदेशक रोजगार कार्यालय ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ हैं
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर उपस्थिति दें।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
