Udaipur Times, Job Alert: बैंकिंग सेक्टर मे ग्रेजुएट से लेकर प्रोफेशनल्स के लिए देश की 4 बडी बैंकों मे 2465 पदों पर भर्ती निकली है। इन भर्तियों मे ग्रेजुएट से लेकर CA, MBA और अन्य प्रोफेशनल्स के लिए मौके है।
बैंक ऑफ बड़ौदा मे 837 पदों पर भर्ती - आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)) मे सीनियर रिलेशनशीप मैनेजर के 791 पर, टेरिटीरी हेड के 35, ग्रुप हेड के 8, इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के 2 और हेड इनवेस्टमेंट के 1 पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ग्रेजुएशन के साथ पद की योग्यता के अनुसार वेल्थ मैनेजमेंट, निवेश सलाह, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट मे 3 से 12 साल का अनुभव। MBA, CFA और NISM प्रमाण पत्र को वरीयता। अधिक जानकारी के लिए www.bankofbaroda.in पर जाए ।
इंडियन बैंक मे 15 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती- आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026
इंडियन बैंक मे 15 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए किसी भी विषय मे ग्रेजुएशन मिनिमम योग्यता है आवेदक की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए। पहले अप्रेंटिसशिप या एक साल का अनुभव रखने वाले पात्र नहीं होंगे ।
वेतनमान- शहरी शाखाओ मे 15000 और ग्रामीण और अर्द्ध शहरी शाखाओ मे 12300 रुपये प्रतिमाह स्टाईपेंड, प्रशिक्षण अवधि 12 महीने रहेगी। अधिक जानकारी के लिए www.Indianbank.bank.in पर जाए।
SBI मे सिक्युरिटी ऑफिसर पदों पर भर्ती - आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मे मैनेजर सिक्युरिटी और डिप्टी मैनेजर सिक्युरिटी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवश्यक योग्यता ग्रेजुएशन के साथ सेना मे मेजर या कैप्टन अथवा समकक्ष रैंक पर 5 से 10 साल का अनुभव। अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों के लिए भी निर्धारित रैंक और अनुभव आवश्यक है।
वेतनमान–डिप्टी मेनेजर का पे स्केल 64820 से 93960 रुपये और मैनेजर का पे स्केल 85920 से 105820 रुपये प्रतिमाह। अधिक जानकारी के लिए www.sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाए।
SIDBI मे 68 अफसरों की भर्ती-आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026
स्मॉल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) मे 68 अफसरों के पदों पर भर्ती निकाली गई है । इसके लिए आवश्यक योग्यता पद के अनुसार ग्रेजुएट, CA, MBA, Law या IT की डिग्री के साथ निर्धारित अनुभव के साथ हिंदी-अंग्रेजी मे मास्टर डिग्री या अनुवाद संबंधी योग्यता जरूरी है ।
वेतनमान-ग्रेड A मे 1.20 लाख और ग्रेड B मे 1.45 लाख रुपये प्रतिमाह ग्रोस सैलरी। अधिक जानकारी के लिए www.sidbi.in पर जाए।