रेलवे में निकली 4651 पदों पर बड़ी भर्ती, 10वीं-ITI से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
Udaipur Times, New Delhi : नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 4,651 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। 10वीं और ITI के अंकों का औसत निकालकर मेरिट बनेगी।
उदाहरण के लिए, 10वीं में 80% और ITI में 70% अंक हैं, तो मेरिट स्कोर 75% होगा। बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार को अपने ITI ट्रेड के अनुसार क्लस्टर और यूनिट चुनना होगा।
10वीं में 50% से अधिक अंक जरूरी
कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना जरूरी। दोनों परीक्षाओं के परिणाम 6 नवंबर 2026 तक घोषित हो चुके होने चाहिए।
उम्र 11 दिसंबर 2026 को 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट ।
ऐसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाएं।
Act Apprentice भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें। फॉर्म सबमिट कर कॉपी डाउनलोड करें।