राजस्थान मे 24752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर तक
Udaipur Times, Job Alert: राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 नियमों के अंतर्गत 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, उक्त पदों के लिए पूर्व में 15 अगस्त से 28 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पूर्व में जारी विज्ञापन की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विभाग द्वारा जारी पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन एवं संबंधित दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।