Udaipur Times, New Delhi : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने 24 वर्क सेंटर में 3,047 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10वीं, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
उम्मीदवारों की मेरिट संबंधित ट्रेड या विषय की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
20 नवंबर यानी आज रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 8,200 से 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। उम्मीदवार को अपनी योग्यता के अनुसार सेक्टर, वर्क सेंटर और ट्रेड चुनना होगा।
24 साल से कम हो उम्र
उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी। संबंधित ट्रेड के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नहीं ली हो। निर्धारित योग्यता हासिल करने के बाद तीन साल से अधिक समय भी नहीं बीता होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन?
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.gov.in और डिप्लोमा व ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए nats.education.gov.in पर जाएं।
व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।