हरियाणा में निकली JE-बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी निकली है।
जानकारी के अनुसार HKRN के माध्यम से पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों में जूनियर इंजीनियर (JE) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार HKRN के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती अभियान के तहत पैरा-इंजीनियरिंग एसोसिएट्स और पैरा-आर्किटेक्ट एसोसिएट्स के अंतर्गत कुल 5 अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कुरुक्षेत्र के लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर और पंचकूला के लिए चार ट्रेड में जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं।
किस पद के लिए क्या योग्यता
बिल्डिंग इंस्पेक्टर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। Haryana News
जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। Haryana News
जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर): हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE, B.Tech या डिप्लोमा। साथ ही 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है। Haryana News
सैलरी और चयन प्रक्रिया
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को HKRN के निर्धारित वेतन मानकों (निगम वेजेस) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। Haryana News
जरूरी नोट: यह भर्ती HKRN के तहत संविदा/अस्थायी आधार पर की जा रही है, इसे नियमित सरकारी नौकरी न समझा जाए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सभी नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ लें।