राजस्थान में 121 लेक्चरर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल
| May 22, 2026, 22:02 IST
Udaipur Times, RPSC Recruitment 2026: 22 मई 2026। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक- विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के कुल 121 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। RPSC Recruitment 2026
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। Special Education Lecturer vacancy Rajasthan
