RPSC News Update | फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती -2026 का विज्ञापन प्रत्याहारित
UdaipurTimes, August 7, 2026 | Government Jobs Vacancies: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग) भर्ती-2026 का विज्ञापन प्रत्याहारित कर लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है
आयोग सचिव ने बताया के संबंधित विभाग से प्राप्त पत्रानुसार उक्त भर्ती से संबंधित राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के फलस्वरूप फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन संख्या 05/2026-27 को प्रत्याहारित किया गया है। Rajasthan Government Jobs
उक्त विज्ञापन के तहत् वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे एवं अभ्यर्थियों से अन्य कोई आवेदन शुल्क प्राप्त नहीं किया गया है। RPSC News Updates
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाऐं राजस्थान, जयपुर के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु फिजियोथेरेपिस्ट के कुल 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 21 जुलाई 2026 को जारी करते हुए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम दिनांक 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। RPSC Updates
