SBI जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर निकली भर्ती, 27 अगस्त तक करना होगा आवेदन
Udaipur Times, Job Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर भर्ती अभियान की घोषणा की है। कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स पद पर जूनियर एसोसिएट हेतु अनलाइन आवेदन 7 अगस्त से 27 अगस्त तक कर सकते है। SBI Junior Associate Recruitment
अक्टूबर या नवंबर मे हो सकती परीक्षा
इस पद हेतु पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है। इसमे इंग्लिश के 30, नयूमेरिकल एबिलिटी के 35, और रिजनिंग एबिलिटी के 35 प्रश्न होंगे, प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा । गलत उतर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) मे सफल अभ्यर्थियों को 200 अंकों की मुख्य परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा मे 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा मे जनरल इंग्लिश (40 अंक), जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (50 अंक), क्वान्टिटीव एपटीट्यूट (50 अंक), तथा रिजनिंग व कंप्युटर एपटीट्यूट (60 अंक) शामिल होंगे।
संबंधित राज्य की स्थानीय राज्य की भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान अनिवार्य है। यदि 10वी या 12वी मे स्थानीय राज्य की भाषा नहीं पढ़ी है तो चयन के बाद स्थानीय भाषा परीक्षा पास करनी होगी। SBI Junior Associate Recruitment
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी विषय मे स्नातक (ग्रेजुएट) अथवा अन्डर ग्रेजुएट पात्र होंगे। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते है बशर्ते 31 दिसंबर 2026 तक डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत कर सके। SBI Junior Associate Recruitment
आयु सीमा
20 से 28 वर्ष यानि 2 अप्रैल 1998 से 1 अप्रैल 2006 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकते है। SC/ST को 5 वर्ष। OBC को 3 वर्ष तथा PwBD को नियमानुसार छूट मिलेगी। SBI Junior Associate Recruitment
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को मुंबई जैसे महानगरों मे 46000 रुपये मासिक शुरुआती वेतन मिलेगा। स्नातक (ग्रेजुएट) अभ्यर्थियों को दो एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। जिसमे शुरुआती बेसिक पे 26730 रुपये होगी। इसके अलावा DA, PF, पेंशन और अन्य सुविधा मिलेगी। SBI Junior Associate Recruitment
आवेदन शुल्क 850 रुपये। SC/ST और अन्य को शुल्क मे छूट है। अधिक जानकारी के लिए Website sbi.bank.in से जानकारी ले सकते है।
