Job Alert- नवोदय विद्यालय समिति में अध्यापक पद
35 से 50 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार 10 जून तक कर सकते है आवेदन
नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में अध्यापक के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 10 जून तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। चयनित होने पर हर महीने 35 हजार रुपए तक का वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, बीएड डिग्री का धारक होना चाहिए।
आयु वर्ग
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को वैरिफिकेशन के लिए पेश करना होगा।
ऐसे कर सकते है आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित वैकेंसी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब आवेदन पत्र भरना शुरू करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- उम्मीदवार फॉर्म जमा करें। फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट निकालकर रखें।
