बच्चों ने मनाया ग्रीन डे

दी युनिवर्सल सी.सैकन्डरी स्कूल फतहपुरा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आज विद्यालय परसिर में ग्रीन डे बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राचार्या नेहा सोलंकी ने बताया कि ग्रीन डे के अवसर पर बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया।

 | 

बच्चों द्वारा नाट्य रूपांतरण से पेड़ बचाओं का संदेश दिया। जिसमें कनिष्का सांरगदेओत, दक्ष कुमावत, एश्वर्या झाला, पार्थव साल्वी जैसे कई बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय संस्थापक संदीप सिंघटवाडिया ने वृक्षारोपण कर बच्चों को पेड़ पौधे लगाने का संदेश दिया। सभी विद्यार्थी हरे रंग की वेशभूषा पहन कर आयें। सभी बच्चो ने पर्यावरण सुरक्षा व वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News