स्वच्छ उदयपुर को लेकर बच्चों ने निकाली रैली

युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल की ओर से बच्चों ने आज स्वच्छ उदयपुर, स्वच्छ भारत डिजिटल भारत ,स्मार्ट उदयपुर जेसे उद्देश्य को लेकर शहर में आज एक रैली निकाली गई। जिसे स्कूल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया

 | 
स्वच्छ उदयपुर को लेकर बच्चों ने निकाली रैली

युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल की ओर से बच्चों ने आज स्वच्छ उदयपुर, स्वच्छ भारत डिजिटल भारत ,स्मार्ट उदयपुर जेसे उद्देश्य को लेकर शहर में आज एक रैली निकाली गई। जिसे स्कूल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने हरी झण्डी दिखाकर किया।

विद्यालय की प्राचार्या डाॅ. मधु योगी ने बताया कि बच्चों ने सुखाड़िया सर्किल से रैली की शुरुआत की शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई लेकसिटी माॅल पंहुची। जहां पर बच्चों ने मनमोहक व प्रभावी नृत्य के माध्यम से स्मार्ट उदयपुर, स्वच्छ उदयपुर, स्वच्छ भारत व डिजिटल इण्डिया एवम् झीलों की स्वच्छता का संदेश दिया गया। डाॅ मधु योगी एवं उप प्रधानाचार्य शमशाद खान के निर्देशन में प्रस्तुति दी गई।

फतहसागर पाल पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

स्वच्छ उदयपुर को लेकर बच्चों ने निकाली रैली

द युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चो ने फतहसागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसकी शुरूआत द यूनिवर्सल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने हरी झण्डी दिखाकर की।

प्रधानाचार्या डाॅ. मधु योगी ने बताया कि नुक्कड नाटक के माध्यम से द यूनिवर्सल के छात्र छात्राओं ने शहरवासियों व फतहसागर पर आने वाले पर्यटकों को स्मार्ट उदयपुर, स्वच्छ उदयपुर, स्वच्छ भारत व डिजिटल इण्डिया एवं झीलों की स्वच्छता का बहुत प्रभावी तरीकें से संदेश दिया। उप प्रधानाचार्या शमशाद खान के निर्देशन में यह नुक्कड नाटक आयोेजित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News