क्लाॅक डे सेलिब्रेशन से बच्चों ने जाना समय का महत्व

फतहपुरा स्थित द यूनिवर्सल स्कूल में आज ब्लाॅक डे सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने बच्चों को समय का महत्व बताया।

 | 

इस अवसर पर बच्चों ने समय का महव दर्शाती कविताओं का पाठ कर सभी को अचम्भित कर दिया। कार्यक्रम में आर्वि टांक एवं हित पूर्बिया ने हिकरी-डिकरी डाॅक…., गौरव सिंह राठौड़ ने हर घण्टे बाद तू…, गर्वित चैबिसा ने घड़ी बोले टिकि-टिक…,कनिष्का सारंगदेवोत ने घड़ी करती टिक-टिक-टिक…, राजवीर आमेटा ने टिक टाॅक-टाॅक..,कृतिका मीणा ने द लाॅंग हेण्ड, द शाॅर्ट हेण्ड…,सहित अनेक कविताओं का पाठ कर वहां उपस्थित बड़े-बड़े बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया। कक्षा एलकेजी के बच्चों सहित योगिता प्रजापति ने कहानी के माध्यम समय का महत्व बताया।

कक्षा एचकेजी के बच्चों दक्ष कुमावत,वसुधा मेनारिया,पूर्वा मेधानी ने नाटक मेरा तो वक्त ही खराब है…के माध्यम से समय का महत्व दर्शाते हुए समय के सदुपयोग का संदेश दिया। कक्षा नर्सरी से एचकेजी के बच्चों ने समय बड़ा मूल्यवान है नामक गीत की प्रस्तुति दे कर सभी को हतप्रद कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News