दी युनिवर्सल स्कूूल में बाल दिवस’’ का आयोजन
दी युनिवर्सल स्कूूल में बाल दिवस’’ का आयोजन किया गया जिसका प्रारभ्भ विद्यालय के निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया एंव प्रधानाचार्या मधु योगी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने चाचा नेहरू के जीवन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रति उनके असीम स्नेह के बारे मे बताया।

इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ, हिन्दी व इग्लिश स्पीच दी और इसके साथ ही विविध खेलों का आयोजन हुआ तथा बच्चों को पुरूस्कार वितरित किये गये। दीपक राजपूत, पुनीत पटेल, लवली पूर्बिया, अंश निमावत ने बाल दिवस पर कविता पाठ किया तथा तन्मय गमेती, खुशवन्त सिंह, भाविका सोनावा, दीपिका चैहान, जयेश खारोल, कृष्णा चैहान ने बाल दिवस पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में आशुभाषण प्रतियोगिता में पुरूस्कार जीते।