सी. पी. एस. में मनाया क्रिसमस पर्व
न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै, स्कूल में क्रिसमस का त्योहार जोश और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में क्रिसमस पर आधारित थीम डान्स में बच्चे खूब थिरके। क्रिसमस कैराल गायन व छोटे बच्चों द्वारा नृत्य
शुक्रवार, 23 दिसम्बर को न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै, स्कूल में क्रिसमस का त्योहार जोश और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में क्रिसमस पर आधारित थीम डान्स में बच्चे खूब थिरके। क्रिसमस कैराल गायन व छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत कोठारी ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित संदेश बच्चों तक पहुँचाया। बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए। अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल रखे गए व विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। प्रांगण खूबसूरती से सजा था व चारों और परियाँ व सांता क्लॉज नृत्य कर रहे थे। बच्चों में टॉफियाँ वितरित की गई व सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस व नववर्ष की बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या डॉ. धीरा सामर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सबको धन्यवाद दिया।

