सी. पी. एस. की छात्रा मूमल जैन का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के द्वितीय चरण में चयन
सेन्ट्रल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा मूमल जैन का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के द्वितीय चरण में चयन हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलोजी, भारत सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्रा में रिर्सच में रुचि रखने वाले छात्रा-छात्राओं के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेघावी छात्रों का चयन करना है, जो रिसर्च कार्यो में रुचि रखते हो।
न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा मूमल जैन का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के द्वितीय चरण में चयन हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलोजी, भारत सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्रा में रिर्सच में रुचि रखने वाले छात्रा-छात्राओं के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेघावी छात्रों का चयन करना है, जो रिसर्च कार्यो में रुचि रखते हो।
प्रथम चरण में चयनित 7500 विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्द्धा के उपरान्त चयनित मूमल जैन उन 1400 विद्यार्थियों में है जो छात्रावृति के लिए योग्यता प्राप्त कर चुके हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर छात्रा-छात्राओं को छात्रावृत्ति के लिए सदस्यता देती है जो मान्य है। इस चयन के उपरांत चयनित विद्यार्थी को समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में 3 प्रतिशत अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते है।
निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि से संस्थान गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सह-निदेशक दीपक शर्मा ने चयनित छात्रा को शुभ कामनाएँ दी।