सेंट पॉल स्‍कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

'जलवायु परिवर्तन में युवाओं की भूमिका ही अहम है' विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
 | 

उदयपुर 29 अगस्त 2025। 'जलवायु परिवर्तन में युवाओं की भूमिका ही अहम है' विषय पर सेंट पॉल स्‍कूल, उदयपुर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि सतीश पहल, उप सचिव, सी.बी.एस.ई. (कौशल शिक्षा) थे। डॉ. देवेन्‍द्र सिंह राठौड, प्रभारी पर्यावरण विज्ञान मोहन लाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय, उदयपुर, डॉ; सृष्टि राज सिंह चुण्‍डावत, सहायक आचार्य, बी.एन. विश्‍वविद्यालय उदयपुर और मोनिका स्‍वामी, कॉर्पोरेट प्रशिक्षक, मुख्‍य निर्णायक की भूमिका में रहे। स्‍कूल प्रबंधन की ओर से मेहमानों को पुष्‍प गुच्‍छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्‍मानित किया गया। 

इस प्रतियोगिता में CBSE से सम्‍बद्ध 18 स्‍कूलों के छात्रों ने भागीदारी की। छात्रों ने वाद-प्रतिवाद में अपने मत को तर्क तथा डेटा विश्‍लेषण के साथ प्रस्‍तुत किया जिससे तर्क-वितर्क सार्थक मोड़ पर खत्‍म हुआ। स्‍थानीय स्‍कूल के छात्रों ने प्रतिभागियों द्वारा दिए गए तर्क-वितर्क पर अपना समर्थन जताया। 

प्रतियोगिता के पक्ष में बोलते हुए नयोमी मेनारिया- सेंट एन्‍थोनीज स्‍कूल ने प्रथम स्‍थान, व्‍योम उपाध्‍याय- सेंट मेरिज तितरड़ी ने द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त किया।  प्रतियोगिता के विपक्ष में बोलते हुए रिषित रटादिया- सेंट तेरेसा स्‍कूल ने प्रथम स्‍थान, बतुल ईसाजी- सेंट मेरीज फतहपुरा ने द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि एन.ई.पी. 2020 में ऐसे कई विषय हैं जिनमें छात्र अपने हुनर को निखार सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं। 

स्‍कूल प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्‍को ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कौशल पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। जिससे छात्रों में प्रतिस्‍पर्धा बढ़े। वाद-विवाद प्रतियोगिता छात्रों में ज्ञान एवं उत्‍साह बढ़ाती है, उन्‍हें प्रेरित करती है। कार्यक्रम प्रभारी सैम्‍युअल फ्रांसिस तथा संयोजक बर्नार्ड भूरिया थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal