डीपीएस के बच्चों ने लिया रायफल शूटिंग का प्रशिक्षण

डीपीएस, उदयपुर के एनसीसी कैडेट्स (नेवल विंग) को एकलिंगगढ़ छावनी के फायरिंग रेंज में राजस्थान नेवल यूनिट-1 के कैप्टन रणजीत सिंह के निर्देशन में राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

 | 

ए.एन.ओ. सुहैल खान ने बताया कि इस शिविर में विद्यालय के 22 एन.सी.सी. (नेवलविंग) कैडेट्स ने भाग लिया। इसके अन्तर्गत कैप्टन रणजीत सिंह ने कैडेट्स को राईफल शूटिंग की बारीकी से जानकारी प्रदान कर अभ्यास करवाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया ने छात्रों को अनुशासन एवं अपनी कर्तव्यनिष्ठता की सीख प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News