डी.पी.एस. उदयपुर के ध्रुव व अनन्या का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा सातवी के ध्रुव पोरवाल, कक्षा पहली के आयात बजाज, कक्षा छठी के अनन्या चावत, उत्सवी दवे, कक्षा नवीं के काव्य सोमानी ने शतरंज में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। यह राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता ऑल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान मे अगस्त माह में आयोजित की गई।

शतरंज प्रशिक्षिका मोनिका साहु ने बताया कि सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कुल के कक्षा सातवीं के ध्रुव पोरवाल ने अजमेर के विमर्ष शर्मा को, समर खान को, भरतपुर के भानु प्रताप सिंह को, भीलवाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े रेटेड़ खिलाड़ी अमित कुमार दाद और बीकानेर के रघुवीर सिंह से ड्राॅ और उदयपुर के सुधाकर से ड्राॅ कर 4.5 अंक हासिल किए और अपने आयुवर्ग अण्डर 13 छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर कब्जा करते हुए नकद पुरूस्कार प्राप्त किया।
साथ ही कक्षा छठी की उत्सवी दवे ने बेस्ट वुमेन मे दूसरा स्थान प्राप्त कर नकद पुरूस्कार ईनाम स्वरूप प्राप्त किया एवं अण्डर-19 स्टेट प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कुल के कक्षा सातवीं के ध्रुव पोरवाल को अण्डर-13 वर्ग में द्वितीय, कक्षा छठी की आन्या चावत अण्डर-11 वर्ग में द्वितीय व उत्सवी दवे को अण्डर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान, कक्षा पहली की आयत बजाज को अण्डर-7 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नकद पुरूस्कार पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।