जिला कूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में डी.पी.एस. बना चैंपियन

उदयपुर में हाल ही दिनांक 14 जुलाई 2019 को राॅकवुड स्कूल में कूडो ऐसोसिएशन ऑफ़ उदयपुर के तत्वाधान में छठी जिला स्तरीय कूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु व भार वर्ग के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल ने कुल 16 पदक (7 स्वर्ण, 4 रजत व 5 कांस्य) जीतकर जिला चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

 | 

प्रतिभागियों में भावेश चौधरी, रक्षिता झाला, आर्यन अग्रवाल, गर्विता अग्रवाल, रैना खमेसरा, मंथन चौधरी, आरव लोढ़ा ने स्वर्ण पदक एवं कनिका राठौड, वंशिका राजपूत, कृशि चौधरी, अर्जुन लोढा ने रजत एवं सैशा सैनी, कृपाली चौधरी, दिशान स्वर्णकार, मैथिली चेटियार, लविता अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल व प्राचार्य संजय नरवरिया ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में नए आयाम छूने के लिए उत्साहवर्धित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News