संस्कृत श्लोक एवं समूह गान प्रतियोगिता में डीपीएस का परचम

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भारती, उदयपुर की ओर से आयोजित संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

 | 

संस्कृत श्लोक एवं समूह गान प्रतियोगिता में डीपीएस का परचम

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भारती, उदयपुर की ओर से आयोजित संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

आलोक स्कूल, पंचवटी में आयोजित श्लोक गायन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठवीं की छात्रा अन्वेषा नन्दी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत भारती उदयपुरम् की ओर से विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News