डीपीएस उदयपुर के कक्षा 12वीं के पार्थ सेठ कला संकाय में जिले में प्रथम
दिल्ली पब्लिक स्कूल का कक्षा 12वीं के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए उदयपुर जिले में परचम फहराया। सत्र 2018-19 के परीक्षा परिणाम में कला संकाय में कक्षा 12वीं के पार्थ सेठ ने 97.4 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय व उदयपुर जिले को गौरवान्वित किया। विज्ञान संकाय में नन्दिका साहनी ने 96 प्रतिशत अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सरिता देवानी ने 94.5 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं के 8 छात्रों ने पेंटिंग में, 2 ने साईकोलाॅजी में व 1 ने राजनैतिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए व 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमति शालिनी सिंह ने छात्रों व उनके परिवारजनों को ढेरों बधाइयाँ दी व जीवन में इसी तरह से सफलता अर्जित करते रहने के लिए प्रेरित किया।