पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली सम्पन्न
राजस्थान राज्य भारत स्काऊट गाइड स्थानीय संघ उदयपुर के तत्वाधान मे स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का आज फतहपुरा सिथत दी यूनिवर्सल स्कूल में सम्पन्न हुई।संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि साबिरा अत्तरवाला, विपत कुमार के निर्देशन में दी युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूूल के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया एंव विभिन्र प्र
राजस्थान राज्य भारत स्काऊट गाइड स्थानीय संघ उदयपुर के तत्वाधान मे स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का आज फतहपुरा सिथत दी यूनिवर्सल स्कूल में सम्पन्न हुई।
संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि साबिरा अत्तरवाला, विपत कुमार के निर्देशन में दी युनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूूल के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया एंव विभिन्र प्रतियोगिताओं में प्रथम एव द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा एक राज्य स्तरीय पुरूस्कार प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो ने प्रेम व सहयोग की भावना के साथ समय का सदुपयोग, देश प्रेम, एंव स्वावलम्बन का महत्व समझा। विद्यार्थियों में इस पांच दिवसीय आयोजन ने एक नये जोश का संचार किया।
सिंघटवाड़िया ने बताया कि दी युनिवर्सल स्कूल के विद्यार्थियों खुशी व्यास ने भाषण प्रतियोगिता में, मानसी शर्मा ने विचित्र वेशभूषा, निखिल पटवाल ने सामान्य ज्ञान, निखिल मारू ने चित्रकला, धीरज कुमावत ने मेंटल एबिलिटी, मनन शर्मा ने नारा लेखन में पुरूस्कार प्राप्त किये।
