डीपीएस, उदयपुर का नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में एक बार फिर स्वर्ण पदक
दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली के तत्वाधान में डीपीएस राऊ, इंदौर में दिनांक 11 व 12 अगस्त को छात्रा वर्ग में ‘डीपीएस शूटिंग चैम्पियनशिप 2019’ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें देशभर के पच्चीस दिल्ली पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीपीएस. उदयपुर की छात्रा सुदीक्षा सिंह देवड़ा ने 394/400 अंक के साथ स्वर्णपदक पर निशाना लगाया।

विद्यालय के शूटिंग कोच राजन मलिक ने बताया कि गत वर्ष गुडगाँव में आयोजित इसी चैम्पियनशिप में इन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी प्रतियोगिता के अन्तर्गत विद्यालय की छात्रा सुदीक्षा, नंदिनी ठाकुर व मानवी खत्री ने 10 मीटर सामूहिक राइफल शूटिंग वर्ग में तीन कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निशानेबाजों की इन अनूठी उपलब्धियों से विद्यालय में उल्लास व उत्साह का माहौल छा गया। विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने सभी विजेताओं को उत्साहवर्धित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।