लेकसिटी अण्डर 7 शतरंज प्रतियोगिता 17 मार्च को

चेस इन लेकसिटी व लाॅरियट हाई स्कूल की मेजबानी में लेकसिटी अण्डर 7 बालक-बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता कल 17 मार्च को हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित बी.एस.एन.एल. के पीछे लाॅरियट हाई स्कूल में आयोजित होगी।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में 7 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाएँ हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम 5 स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्राॅफी व प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। उक्त प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्वती से खेली जाएगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उपाध्यक्ष डाॅ. दिलिप सिंह चैहान ने बताया कि इच्छुक विद्यालय व खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी व सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. चेस क्लब के कार्यालय मे करावें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News