ऐतिहासिक धरोहरों के अवलोकन से अविभूत हुए नन्हें बच्चे
बच्चों को भारतीय संस्कृति, स्थापत्य कला तथा ऐतिहासिक धरोहरों का साक्षात अनुभव कराने के उद्देश्य से महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, अंबामाता के कक्षा पांच के 30 विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु दिल्ली गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति भवन, लालकिला, कुतुबमिनार, लोटस टेम्पल, हुमायू का मकबरा आदि ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। बच्चों ने नेहरू स्मारक संग्रहालय में पं. नेहरू के निवास स्थान, कार्यालय व पं. नेहरू का स्वतंत्रता संग्राम में देश भक्तों द्वारा दिए गए सहयोग पर आधारित प्रदर्शनी देखी तथा स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में जानकारी प्राप्त की। नेहरू तारामण्डल में अंतरिक्ष तथा खगोल शास्त्र से संबंधित अनुभव बच्चों के आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों ने रेल संग्रहालय का भी भ्रमण किया जहां बच्चों ने रेल के इतिहास की जानकारी अर्जित की। इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व महेन्द्र सिंह झाला, कुंजबिहारी मेनारिया एवं स्नेह टिकू ने किया।