राॅयन इन्टरनेशनल स्कूल का माॅटेसरी दीक्षांत एवं वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित
राॅयन इन्टरनेशनल स्कूल उदयपुर का आज सुखाड़िया रंगमंच टाउन हाॅल में माॅटेसरी दीक्षांत एवं समारोह आयोजित किया गया। स
राॅयन इन्टरनेशनल स्कूल उदयपुर का आज सुखाड़िया रंगमंच टाउन हाॅल में माॅटेसरी दीक्षांत एवं समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर विष्णुचरण मलिक थे।
विद्यालय की प्राचार्या पूनम ने बताया कि समारोह चिल्ड्रन अराउण्ड वल्र्ड की थीम पर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दे कर सभी को मोहित कर दिया। अराउण्ड वर्ल्ड थीम का अर्थ हनी बी पूरे संसार में प्रेम, रस, खुशी व सुंदरता का संचार करती है वैसे ही बच्चें भी प्रेम से सराबोर होकर संसार को सुंदर बनाते है। बच्चों ने इस थीम पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को प्रेम,रस एवं खुशी से रूबरू करवाया।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि उप महापौर लोकेश द्विवेद्वी, यू आई टी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, इन्टरनेशनल वेट लिफ्टर श्रीमती माला सुखवाल व आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों ने ऑर्केस्ट्रा, डांस, प्ले आदि कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
