निहारिका भाटी ने NEET-UG में सिटी टॉप किया

97.22 % अंक के साथ ऑल इंडिया रेंक 172 प्राप्त किये

 | 
Niharika bhati

उदयपुर 15 जून 2023। उदयपुर की छात्रा निहारिका भाटी ने  NEET-UG परीक्षा में 97.22 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त कर, ऑल इंडिया रेंक 172 प्राप्त कर सिटी टॉप करते हुए न सिर्फ अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया साथ ही अपने अभिभावको का नाम भी रोशन किया।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्रा निहारिका भाटी ने NEET-UG में सिटी टॉपर का स्थान हासिल कर इतिहास रचाया है!

इस अवसर पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की चैयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक सुनील बाबेल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत व विद्यालय के समस्त शिक्षक ने निहारिका को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News