डीपीएस, उदयपुर के सौम्यसिंह ने रचा इतिहास

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के सौम्यसिंह ने काॅमन लाॅ एडमिन टेस्ट (क्लैट-19) में ऑल इण्डिया टाॅप करके विद्यालय के साथ-साथ पूरे देश में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा NTSE में सफल होने पर उन्हें 2017 से भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

 | 

साल दर साल श्रेष्ठ परिणाम देने पर इन्हें विद्यालय की ओर से शैक्षणिक स्काॅलरशिप भी प्रदान की गई। सौम्य शुरू से ही बहुत ही होनहार छात्र रहे हैं और कक्षा नवीं में ही इन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनना है।

सौम्य ऐसे पहले छात्र हैं जिन्होंने CLAT (काॅमन लाॅ एडमिशन टैस्ट) और ALET (ऑल इंडिया लाॅ एंट्रेंस टैस्ट) एवं SLAT (सिम्बायसिस लाॅ एडमिशन टैस्ट) में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News