विद्यालय शतरंज महाकुंभ आज से
सेन्ट्रल एकेडमी हिरणमगरी सेक्टर-5, व चेसमेन चेस एकेडमी की संयुक्त मेजबानी में द सिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज
सेन्ट्रल एकेडमी हिरणमगरी सेक्टर-5, व चेसमेन चेस एकेडमी की संयुक्त मेजबानी में द सिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता आज दिनांक 18 फरवरी दोपहर 03:00 बजे से हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कुल में आयोजित होगी। प्राचार्य सुनिला चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीमों को कुल ईनामी राशि 21,000/- नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व सभी खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह् प्रदान किए जाएगें साथ ही प्रत्येक वर्ग में बोर्ड प्राइज भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में 85 टीमों के 340 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से आयोजित होगी। चेस इन लेकसिटी अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कुलों को आमंत्रित किया है जिसमें टीम चैम्पियनशीप आयोजित होगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों में जिसमें कक्षा 1 से 3 व कक्षा 4 से 8 व कक्षा 9 से 12 की टीम हिस्सा लेगी प्रत्येक वर्ग में चार खिलाड़ी दुसरी टीम के चार खिलाड़ी के साथ खेलेगें। प्रतियोगिता अन्तराष्ट्रीय स्वीस पद्वति से सी. बी. एस. ई. टीम चैम्पियनशीप पेर्टन से आयोजित होगी।
