डीपीएस, उदयपुर के विद्यार्थियों का विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीपीएस, उदयपुर के कक्षा 7वीं के जय कुमार बोहरा, कक्षा 6 के कर्मण्य गुप्ता व कक्षा 3 के आर्यन सिंह राव ने इन्टरनेशनल मेथ्स एण्ड साईन्स ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जोनल लेवल पर जय ने साईन्स में तीसरा, कर्मण्य ने आठवाँ व आर्यन ने अठारवाँ स्थान प्राप्त किया। जय व कर्मण्य ने मेथ्स ओलम्पियाड में भी बाजी मारते हुए क्रमशः ग्यारवाँ व बारहवाँ स्थान प्राप्त किया

The post

 | 

डीपीएस, उदयपुर के विद्यार्थियों का विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन डीपीएस, उदयपुर के कक्षा 7वीं के जय कुमार बोहरा, कक्षा 6 के कर्मण्य गुप्ता व कक्षा 3 के आर्यन सिंह राव ने इन्टरनेशनल मेथ्स एण्ड साईन्स ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जोनल लेवल पर जय ने साईन्स में तीसरा, कर्मण्य ने आठवाँ व आर्यन ने अठारवाँ स्थान प्राप्त किया। जय व कर्मण्य ने मेथ्स ओलम्पियाड में भी बाजी मारते हुए क्रमशः ग्यारवाँ व बारहवाँ स्थान प्राप्त किया

इन्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में कक्षा छठी के झूलन मुखर्जी ने 9वाँ, हृदय महेश्वरी ने 17वाँ, इशिका जैन ने 19वाँ व समायरा निशान्त बागेला ने 11वाँ स्थान प्राप्त किया। यह ओलम्पियाड सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2018-19 में 10 फरवरी 2019 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में आयोजित किया गया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई, प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News