डी पी एस उदयपुर के छात्रों ने जे ई ई एडवांस में फहराया अपना परचम
दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों अक्षत गर्ग, नितिशा कोठारी व सुजल बोलिया ने देशभर के प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आयोजित परीक्षा जे ई ई एडवांस-2019 में उत्तीर्ण होकर अपने लगन, परिश्रम व प्रतिभा का परिचय दिया है
दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों अक्षत गर्ग, नितिशा कोठारी व सुजल बोलिया ने देशभर के प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने हेतु आयोजित परीक्षा जे ई ई एडवांस-2019 में उत्तीर्ण होकर अपने लगन, परिश्रम व प्रतिभा का परिचय दिया है।
अवर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक अत्यंत कठिन पड़ाव है, जिसमें सम्पूर्ण देश से छह लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसमें से मात्र 38,705 अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल तथा प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने तीनों उत्तीर्ण छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
