डीपीएस, उदयपुर के छात्रों ने चैस प्रतियोगिता में लहराया परचम

उदयपुर 19 जून 2019 । दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के दो छात्रों ने चित्तौड़ जिला चैस ऐसोसिएशन व ऑल राजपुताना चैस ऐसोसिएशन के तत्वाधान में हुई राज्यस्तरीय अण्डर-17 शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ध्रुव पोरवाल व बालिका वर्ग में आन्या चावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 | 

विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द जी अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व विद्यालय का नाम रोशन करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News