सेन्ट एन्थोनीज के विजेताओं का हुआ सम्मान

सेन्ट एन्थोनीज के विजेताओं का हुआ सम्मान

हाल ही में रांची में सम्पन्न हुई सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के सेन्ट एन्थोनी स्कूल के खिलाड़ीयों ने शानदार खेल दिखाते हुए नेशनल में पदक पर कब्जा जमाया। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि प्रशिक्षक विकास साहू व निलेश कुमावत के मार्गदर्शन में विजेता खिलाड़ीयों व उनके अभिभावकों का विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल व विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानीत किया गया। मुख्य अतिथि महापौर द्वारा दिये गये उद्बोधन में विद्यालय के खिलाड़ीयों की प्रशंसा करते हुए उन्हे आगे भी इसी प्रकार शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इनका हुआ सम्मान- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता अण्डर-11 बालक वर्ग टीम दक्ष दक, अंकुर अग्रवाल, प्रणव गांधी, नेरित्या जोशी थे। साथ ही दक्ष दक व अंकुर अग्रवाल ने बोर्ड प्राईज का खिताब भी हांसील किया। वेस्ट जोन में पदक विजेता – ध्रुव दक, दिव्यांशु बाबेल, कुनाल छाबड़ा, गौतम कटारिया, लविशा जैन, लक्षिता शक्तावत, दिशी जैन व अक्षी छतवानी का हुआ सम्मान।

इसी प्रकार वेस्ट जोन में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिनमें चाहना जैन, रूचिता मेनारिया, तन्मय नलवाया, हार्दिक दक, प्रखर चपलोत, हितांशी सांगानेरिया, वंशीका बन्दवाल, भव्या जैन, खुशी मेनारिया का हुआ सम्मान। सभी खिलाड़ीयों के साथ उनके पधारे हुए अभिभावकों का विद्यालय प्रबन्धन द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में उपप्राचार्य रिटा फर्नाडिंस द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संचालन प्रशिक्षक विकास साहू ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण व कई अभिभावकगण मौजूद थे। आगामी विद्यालय के वार्षिक खेल-कूद दिवस पर सभी विजेताओं को विद्यालय द्वारा स्कोलरशिप प्रदान की जायेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal